Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यस्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित

 

सीहोर | 28-जुलाई-2021
   मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।
   मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2021 हेतु 31 अप्रैल 2021 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। कोविड महामारी के कारण कोरोना कर्फ्यू की स्थिति में राज्य जैवविविधता बोर्ड को प्रविष्टियों प्राप्त नहीं हो पाई हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुये राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2021 हेतु प्रविष्टियों आमंत्रित करने की अवधि में वृद्धि करते हुए 31 जुलाई 2021 तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाईट www.mpsbb.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Ad Code

Responsive Advertisement