Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में मानसून सत्र की अवधि 01 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिये पुनः निर्धारित स्वीकृत रेत खदानों में मानसून सत्र की अवधि में रेत खनन का कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित

 

हरदा | 
 
   कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर जिले में मानसून सत्र की अवधि 01 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिये पुनः निर्धारित करते हुए जिला हरदा में स्वीकृत रेत खदानों में मानसून सत्र की अवधि में रेत खनन का कार्य 30 जून 2021 की मध्य रात्रि 12:00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। स्थानीय मौसमी परिवर्तनों से मानसून की सक्रियता होने पर अवधि में परिवर्तन किया जा सकेगा।
   भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सस्टेनेबल सेंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइन 2016 जारी की गई है, जिसके अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, नागपुर के द्वारा पत्र 18 जनवरी 2016 के अनुसार मध्यप्रदेश में वर्षा ऋतु के लिये मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
   राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण (सिया) भोपाल द्वारा जारी परिपत्र 14 जून 2019 के अनुसार जिला स्तर पर स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये नदियों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध हेतु मानसून की अवधि पुनः निर्धारण करने के निर्देश दिये गये है। इसके अतिरिक्त मप्रशासन खनिज साधन विभाग, मंत्रालय, भोपाल के द्वारा जारी परिपत्र 26 मई 2020 के अंतिम पैरा अनुसार मानसून आधारित रेत खदान बंद करने की तिथि घोषित की जा सकेगी।

Ad Code

Responsive Advertisement