Ticker

6/recent/ticker-posts

शासकीय कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

 

ग्वालियर | 
     शासकीय कार्यालयों में एक फरवरी को राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। राज्य शासन के आदेश अनुसार हर माह के पहले कार्य दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के बाद शासकीय काम की शुरूआत की जाती है।
    यहाँ संभाग आयुक्त कार्यालय मोतीमहल परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रीय गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया। इसी तरह कलेक्ट्रेट में भी शासकीय सेवकों द्वारा राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया।

Ad Code

Responsive Advertisement