Ticker

6/recent/ticker-posts

निगमायुक्त की पहल पर एक तारीख को कर्मचारियों को मिला वेतन

 

ग्वालियर | 
   नगर निगम ग्वालियर में कार्यरत नियमित, विनियमित एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के बीच आज खुशी का माहौल है तथा आज पहली बार निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा की पहल पर नगर निगम के कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को वेतन मिल गया है।
   अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासक श्री आशीष सक्सैना एवं निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम में कार्यरत नियमित, विनियमित एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रतिमाह 1 तारीख को वेतन देने के लिए 20 जनवरी से ही कार्यवाही प्रारंभ कर दी थी, जिसके कारण आज 1 फरवरी को अधिकतर कर्मचारियों के खातों में वेतन ट्रांसफर कर दिया गया है। दो दिन पहले नियमित एवं विनियमित कर्मचारियों के वेतन के चेक संबंधित बैंक में जमा करा दिए गए हैं, बैंक से कर्मचारियों के खातों में वेतन ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 1 जनवरी से 20 जनवरी तक का संबंधित ऐजेन्सी राज सिक्योरिटी के खाते में डाल दिया गया है, ऐजेन्सी द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के खातों में वेतन ट्रांसफर किया जा रहा है।
   श्री पालिया ने बताया कि हालांकि इस नई व्यवस्था का यह पहला महीना है, इस कारण कुछ कर्मचारियों का वेतन आज नहीं आ पाया है जो कि एकाध दिन में आ जाएगा। वहीं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के इन प्रयासों की सराहना नगर निगम कर्मचारी संगठनों द्वारा भी की गई है। जिसमें स्वयंसेवक अधिकारी कर्मचारी संगठन एवं आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने निगमायुक्त को बधाई दी है तथा इस सकारात्मक प्रयास के लिए निगमायुक्त की कार्यशैली की सराहना की है।

Ad Code

Responsive Advertisement