सतना | |
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती पर शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरूनानक देव जी ने हमेशा समाज में सामाजिक समभाव और सद्भाव के लिये काम किया। वे समाज में निर्धन वर्ग के हितों के पक्षधर थे। उनके उपदेश आज भी प्रसांगिक हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने गुरूनानक जयंती को सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाये जाने का आग्रह प्रदेशवासियों से किया है। |
Social Plugin