Ticker

6/recent/ticker-posts

शनिवार 31 अक्टूबर का कोरोना हेल्थ बुलेटिन 15 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 390 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई

हरदा | 31-अक्तूबर-2020
 



 

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि शनिवार 31 अक्टूबर को कुल 405 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 15 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 390 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में वार्ड नंबर 04 टीमरनी निवासी 45 वर्षीय पुरुष, पुलिस थाना हरदा निवासी 39 वर्षीय पुरुष, अन्ना पूरा हरदा निवासी 44 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 32 हरदा निवासी 55 वर्षीय महिला, पाठक कॉलोनी हरदा निवासी 46 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन हरदा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, टिमरनी निवासी 26 वर्षीय महिला, खेड़ी पुरा हरदा निवासी 35 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 25 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 32 हरदा निवासी 31 वर्षीय महिला, राजधानी कॉलोनी हरदा निवासी 26 वर्षीय पुरुष, स्वामी विवेकानंद वार्ड हरदा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, घंटा घर चौक हरदा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन हरदा निवासी 34 वर्षीय महिला तथा स्वामी विवेकानंद वार्ड हरदा निवासी 46 वर्षीय पुरुष शामिल है।
       शनिवार को 158 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 25912 में से 25219 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 693 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 80 है, 1334 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 280 मरीजो का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।



Ad Code

Responsive Advertisement