वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज कल्याणपुर में स्थित वृद्धजन कल्याण आश्रम पहॅुचकर वृद्धजनो को सम्मानित किया। कलेक्टर ने 1 अक्टूबर वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनो को साल, श्रीफल एवं फल देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वृद्ध समाज एवं परिवार के धरोहर है, इनको संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में भी इस तरह का वातावरण तैयार किया जायें कि वृद्धजनो को आश्रम में भी परिवार के तरह प्यार मिले और वे अपने को अकेला महसूस न करें। कलेक्टर ने वृद्धजनो को चलने का सहारा, वॉकिंग स्ट्रीक भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उप संचालक सामाजिक न्याय श्री एम.पी. सिंह, समाज सेवी मेघा पाटकर, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. जी.एस. परिहार एवं वृद्धजन कल्याण आश्रम के वृद्धजन उपस्थित थे।
Proin metus est, dapibus in nibh pharetra, faucibus eleifend dui. Donec elit turpis, interdum luctus auctor vitae, pretium a velit. Phasellus. Proin metus est, dapibus in nibh pharetra, faucibus eleifend dui. Donec elit turpis, interdum luctus auctor vitae, pretium a velit. Phasellus Proin metus est, dapibus in nibh pharetra, faucibus eleifend dui.
Social Plugin