Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एक नवंबर को शासकीय भवनो पर प्रकाश की व्यवस्था

विदिशा | 


    सामान्य प्रशासन विभाग, मप्र शासन, भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति 01 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजित किया जाता है। इस वर्ष नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में स्थित समस्त मुख्य शासकीय भवनो पर मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर 2020 की रात्रि को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।
    कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने एक नवंबर 2020 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाने के लिए राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए जिले के विभिन्न विभागो के कार्यालय प्रमुख/अधिकारियो को दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये है। साथ ही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में स्थित समस्त मुख्य शासकीय भवनो पर एक नवंबर 2020 की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था अनिवार्यतः सुनिश्चित कराई जाए।



Ad Code

Responsive Advertisement