Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर अंत्येष्टि में शासन की ओर से सम्मान स्वरूप क्षेत्रीय तहसीलदार शामिल होंगे मरणोपरांत आर्थिक सहायता के रुप में परिवार प्रमुख को दी जायेगी पाँच हजार रूपए की सहायता

ग्वालियर | 


 

 


     लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) के दिवंगत होने पर उनकी अंत्येष्टि में शासन की ओर से जिले में सम्मान स्वरूप पदेन क्षेत्रीय तहसीलदार शामिल होंगे। साथ ही लोकतंत्र सेनानी के मरणोपरांत अंत्येष्टि के लिये परिवार प्रमुख को 5 हजार रुपये की सहायता भी दी जायेगी। इस आशय का आदेश कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने राज्य शासन के लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी किया है। इसकी जानकारी लोकतंत्र सेनानी संघ को भी दी गई है।
           लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय सयुंक्त सचिव तथा प्रदेश मंत्री मदन बाथम सहित इस संघ के अन्य पदाधिकारियों ने यह आदेश जारी होने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। साथ ही कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित संबधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।




Ad Code

Responsive Advertisement