Ticker

6/recent/ticker-posts

समर्पण के साथ सेवा के कार्य करने से यश मिलता है- कलेक्टर श्री सक्सेना जिला अस्पताल के आहार केन्द्र में केशव स्मृति मंडल के सेवा कार्यों का किया अवलोकन

नरसिंहपुर | 01-जून-2020
 



 

    कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने कहा है कि समर्पण के साथ आम जनता और जरूरतमंदों की सेवा के कार्य करने से यश और संतोष मिलता है। ऐसे सेवा के कार्य करना सराहनीय है। श्री सक्सेना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के साथ जिला अस्पताल परिसर में केशव स्मृति मंडल नरसिंहपुर द्वारा संचालित नि:शुल्क आहार केन्द्र के सेवा कार्यों का सोमवार को अवलोकन कर रहे थे।
   उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में केशव स्मृति मंडल द्वारा नि:शुल्क आहार केन्द्र का संचालन 19 अप्रैल से किया जा रहा है। इस मंडल द्वारा 19 अप्रैल से एक जून की दोपहर तक 44 दिन की अवधि में एक लाख 24 हजार 440 व्यक्तियों को खिचड़ी, 4 हजार 668 व्यक्तियों को दूध, 8 हजार 590 व्यक्तियों को दलिया एवं 3 हजार 629 व्यक्तियों को बिस्किट के पैकेटों का वितरण किया जा चुका है। जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं की माताओं को दूध- दलिया व बिस्किट के पैकेट और अन्य जरूरतमंदों को दलिया का वितरण प्रतिदिन सुबह व शाम किया जा रहा है। इसी अवधि में अस्पताल में जरूरतमंदों को 7 हजार 175 लीटर गर्मपानी भी प्रदाय किया गया है। मंडल के करीब 15 कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा के कार्य में लगातार जुटे हुये हैं।
   कलेक्टर ने केशव स्मृति मंडल के सदस्यों द्वारा समर्पण के साथ सेवा के कार्य करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के आहार केन्द्र का काम बहुत अच्छा चल रहा है। उन्होंने आहार केन्द्र का संचालन जिला अस्पताल में आगे भी करते रहने की अपेक्षा मंडल से की। उन्होंने कहा कि आहार केन्द्र के संचालन में कोई दिक्कत या आवश्यकता हो, तो अवगत करायें। जिला प्रशासन सेवा के इस कार्य में हर संभव मदद करेगा। उन्होंने आहार केन्द्र के लिए पक्का शेड बनवाने के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिये।
   इस अवसर पर श्री विनोद नेमा, सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, श्री शेखर गुप्ता, श्री शिवकुमार रैकवार और केशव स्मृति मंडल के सदस्यगण मौजूद थे। कलेक्टर ने सेवा कार्य से जुड़े केशव स्मृति मंडल के सदस्यों से परिचय भी प्राप्त किया।
 



Ad Code

Responsive Advertisement