Ticker

6/recent/ticker-posts

टिड्डी दल की संभावना के मद्देनजर जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम स्थापित

श्योपुर | 19-मई-2020
 



 

    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में टिड्डी दल के आक्रमण की संभावना के मद्देनजर जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम गठित किया जा चुका है। इस कन्ट्रोलरूम का नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि श्री अरविन्द कुमार वर्मा को बनाया गया है। उनका मो.न. 8770047405 जानकारी के लिए निर्धारित कर दिया गया है। इस कन्ट्रोलरूम में तीन पालियों में प्रातः 08 बजे से सांय 04 बजे तक एवं सांय 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक और रात्रि 12 बजे से प्रातः 08 बजे तक अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है।

विकासखण्ड स्तर पर भी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

   कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में टिड्डी दल की संभावना को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। जिसमें श्योपुर विकासखण्ड के लिए एसडीओ कृषि श्री एसके शर्मा मो.न. 9754103680 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ सहायक अधिकारी के रूप में एसएडीओ श्री एमके दनेरिया मो.न. 9826272027 एवं ग्रा.कृ.वि.अधि. श्री एनएस चौबे मो.न. 8889644613 की भी ड्यूटी लगाई गई है।
    इसी प्रकार कराहल विकासखण्ड मुख्यालय पर सहायक संचालक कृषि श्री कुलदीप सिहं मो.न. 7987091068 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारी के रूप में वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री एसके चौधरी मो.न. 9713370394 एवं ग्रा.कृ.वि. अधि. श्री राजू जाटव मो.न. 7067495854 की तैनाती की गई है।
जिले के विकासखण्ड मुख्यालय विजयपुर पर सहायक संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य मो.न. 8770765383 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के रूप में सहायक नोडल अधिकारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सुदामा प्रसाद शर्मा मो.न. 9926223970 एवं ग्रा.कृ.वि.अधि. श्री एसके वाचपेयी मो.न. 7772017245 की ड्यूटी लगाई गई है।
 



Ad Code

Responsive Advertisement