शिवपुरी | 03-मई-2020 |
तेलंगाना से सकुशल अपने घर शिवपुरी पहुंचे जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिवपुरी जिले से जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 23 छात्र-छात्राएं तेलंगाना गए थे। कुछ दिनों पहले उन्हें तेलंगाना से वापस शिवपुरी आना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह वहीं पर फस गए। प्रदेश सरकार ने उन्हें अपने घर पर पहुंचाने का निर्णय लिया और सभी बच्चों को लेने के लिए बसें भेजी गई। आज सभी बच्चे शिवपुरी पहुंच गए हैं। यहां आकर मेडिकल टीम द्वारा उनकी स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें घर के लिए रवाना किया गया। तेलंगाना से सकुशल अपने घर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी और शिवपुरी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। इतने दिनों बाद इस परिस्थिति में अपने घर सकुशल वापस आने और अपने माता-पिता से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी। घर वापस आने वाले 23 छात्र-छात्राओं में से एक छात्रा स्वाति यादव ने अपने घर वापस आने की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद अपने माता-पिता से मिल रहे हैं। हम सभी अच्छी तरह वापस आ गए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं। |
Social Plugin