सीधी | |
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दौरान जहॉ कृषि वैज्ञानिक किसान तक नहीं पहुँच पा रहे हैं इसका विकल्प ढूढते हुये कृषि वैज्ञानिको द्वारा सोसल मीडिया के माध्यम से कृषि से जुड़ी हुई उन्नत तकनीकियों को किसानों तक पहुँचायी जा रही है। इस कड़ी में एम. किसान पोर्टल द्वारा जिले के सभी विकास खण्डो के 29800 किसान बंधुओ को अब तक मई माह में कुल 3 कृषि से संबंधित भेजी जा चुकी है तथा यह क्रम जारी है। दिये गये संदेश में कृषि के अतिरिक्त कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रति जागरूकता अभियान के तहत संदेश किसान के मोबाइल पर भेजे गये है। जैसे किसान किसी भी प्रकार के समाजिक, धार्मिक कार्यक्रम से दूर रहें। कृषि कार्य के दौरान तम्बाकू एवं धूम्रपान न करें। कटाई-गहाई एवं गुड़ाई कार्य करते समय मुॅह पर मास्क लगाये तथा समाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी कृषि कार्य के पूर्व एवं कार्योपरान्त प्रयोग में आने वाले कृषि यंत्र को सेनेटाइज करें। कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी द्वारा वाट्सऐप पर ग्रूप बनाया गया है जिसमें किसानो को कृषि की उन्नत जानकारी, मौसम का पूर्वानुमान एवं कृषक द्वारा बतायी गई समस्याओ का समाधान किया जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी द्वारा किसान के हित को ध्यान में रखते हुये मई माह से गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाना प्रारंभ हुआ है। इस कड़ी में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख प्रो. महेन्द्र सिंह बघेल द्वारा जायद में उगायी जाने वाली सब्जियो की देखभाल कैसे करे पर प्रशिक्षण दिया गया। दिनांक 14.05.2020 को डा. अलका सिंह, गृह वैज्ञानिक द्वारा गृह वाटिका के माध्यम से शरीर की इम्युनिटी सिस्टम में कैसे सुधार किया जाय के बारे में बताया गया। दिनांक 18.05.2020 को डा. धनंजय सिंह, वैज्ञानिक, सस्य विज्ञान द्वारा बायोडीकम्पोजर द्वारा फसल के अवशेष से जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें कुल 46 प्रतिभागी भाग लिये। दिनांक 19.05.2020 को श्रीमती अमृता तिवारी, कार्यक्रम सहायक द्वारा जायद की फसलो में लगने वाले रोग एवं कीट का कैसे नियंत्रण करें की जानकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से दी जावेगी। जिले के किसान भाईयो से अनुरोध है कि ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी के वाट्सऐप गू्रप में जुड़़ने हेतु अपना नाम, ग्राम, ब्लाक एवं मोबाइल नंम्बर कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। अपनी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु 9827373305 एवं 9424641061 प्रयोग कर सकते है। |
Social Plugin