Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन

पन्ना | 01-मई-2020
 



 

    डॉ एच.एस. शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग हेत राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार ने अधिकारियों/कर्मचारियों से एक दिन का वेतन देने का आग्रह किया था। इस कड़ी में छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने जिनमें प्राध्यापकों के साथ तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के भी कर्मचारी है जिन्होंने अपना एक दिन का मूल वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में कुल रकम एक लाख 77 हजार रूपये जमा किया।
    महाविद्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों का जो वेतन जनरेट हुआ है उसमें से यह रकम काटकर मुख्यमंत्री फंड में जमा करा दिया गया है। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ शर्मा ने बताया कि शासन और संघ के निर्देशों का पालन करते हुए महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया है।
 



Ad Code

Responsive Advertisement