Ticker

6/recent/ticker-posts

कोविड़-19 के अन्तर्गत स्थापित कन्ट्रोल रूम की अवधि बढ़ाई आगामी 17 मई तक 24 घंटे रहेगा कार्यारत

रायसेन | 04-मई-2020
 



 

 

 


   

    शासन के आदेशानुसार राजगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को कोविड़-19 को दृष्टिगत रखते हुए घोषित लॉक डाउन के दौरान जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के रूम नम्बर 116 स्थापित कंट्रोल रूम की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। यहां कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यारत रहेगा। कंट्रोल रूम के लिए प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से 42 कर्मचारीयों को तैनात किया गया है। जो कि अपने निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम मे अपना कार्य सम्पादित करेगे।
    कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07372-255067 है। कंट्रोल रूम का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री रोशनी वर्धमान मो.न. 9589817293 तथा अधीक्षक कलेक्ट्रेट श्री प्रमोद व्यास मो.न. 9406529751 है, को प्रभारी अधीकारी बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्री आर.एस. अग्निवंशी ने निर्देशित किया है कि कंट्रोल रूम में नियुक्त सभी कर्मचारी नियत दिनांक एवं समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेगे एक पंजी का संधारण करेगे।
     जिसमें दूरभाष पर आने वाली कोविड़-19 से संबंधित सूचना को दर्ज करेगे तथा उसकी सूचना तत्काल जिला कलेक्टर, नोड़ल अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी को तत्काल देगे।




Ad Code

Responsive Advertisement