पन्ना | 01-मई-2020 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित नोबल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में निरंतर कार्यवाही जारी है। इनमें विदेश से आए 08 लोगों को पूर्व से ही कम्युलेटिव किया गया था। इन सभी यात्रियों का होम कोरेन्टाईन पूर्ण हो चुका हैै। अन्य राज्यों एवं जिलों से 01 मई को आए 275 व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस प्रकार बाहर से आए कुल 15122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जिले के 275 व्यक्तियों का स्क्रीनिंग की गयी। जिले में अब तक 15122 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें आज दिनांक को 275 लोगों को होम क्वारेन्टाईन किया गया है। अब तक जिले में कुल 8686 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टाईन में रखा गया है। जिसमें 5044 व्यक्तियोें का होम कोरेन्टाईन पूर्ण किया गया। हॉस्पिटल आईसोलेशन में अब तक 2 मरीज भर्ती किए गए थे। अब तक 208 नमूने लिए जा चुके हैं। जिसमें से 171 नमूने निगेटिव पाए गए हैं तथा 33 सेम्पल रिपोर्ट अप्राप्त हैं एवं पैथॉलोजी द्वारा 04 सेम्पल रिजेक्ट किए गए। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन व्यक्तियों के परामर्श हेतु जिला चिकित्सालय में टेली मेडिसिन सेंटर स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07732-250680 एवं वाट्सअप नम्बर 9301269628 है। इस पर सम्पर्क स्थापित कर परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। जिला स्तर पर कोरोना कन्ट्रोल रूम स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07732-252009 एवं 253362 है। जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज नही पाया गया है। |
Social Plugin