Ticker

6/recent/ticker-posts

आमजन के सहयोग हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित/कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

पन्ना | 01-मई-2020
 



 

    नोबल कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण लॉकडाउन की घोषणा होने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश के अन्य प्रदेश में फंसे मजदूरों को लाने की व्यवस्था के संबंध में आमजन के सहयोग हेतु जिला स्तर पर अपर कलेक्टर कार्यालय (नवीन कलेक्ट्रेट) में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अपर कलेक्टर श्री जे.पी. धुर्वे ने कन्ट्रोल रूम का प्रभारी श्री सुशील कुमार तोमर अधीक्षक भू-अभिलेख जिला पन्ना को बनाया गया है। मध्यप्रदेश के अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों के संबंध में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07732-253650 है तथा अधीक्षक भू अभिलेख प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर 7587968331 है। 
    उन्होंने जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम के सुचारू संचालन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं जिसमें पीसीओ जनपद पंचायत पन्ना श्री गौरीशंकर गुप्ता (8770404996) एवं श्री हरेश पाठक (9981362609) की ड्यूटी प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बे तक लगाई गयी है। इसी प्रकार पीसीओ जनपद पन्ना श्री नीरज श्रीवास्तव (9713506061) एवं श्री संजय सिंह चौहान (9425168009) की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गयी है। पीसीओ जनपद पन्ना मो. रफीक खान (9755617600) एवं श्री संतकुमार कुशवाहा (9424709913) की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 8 बजे तक लगाई गयी है।
    उन्होंने श्री कृष्णकुमार दुबे राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख, श्री बालकराम पटेल पटवारी, श्री रविन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-3 भू-अभिलेख की ड्यूटी प्रभारी अधिकारी के साथ लगाई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कन्ट्रोल रूम में प्राप्त सूचनाओें को ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अधीक्षक भू अभिलेख को अवगत कराएंगे। अधीक्षक भू-अभिलेख सूचनाओं का परीक्षण कर इस कार्यालय को अवगत कराएंगे तथा संधारित पंजी का निरीक्षण कर कन्ट्रोल रूम की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
 



Ad Code

Responsive Advertisement