हरदा | 01-मई-2020 |
लॉकडाऊन के कारण अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को सकुशल घर पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश शासन निरंतर प्रयासरत है। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा बसों की व्यवास्था के श्रमिकों को उनके गृह राज्य एवं जिलों में भेजा जा रहा है। गुरुवार रात 7 बसों द्वारा 186 प्रवासी मज़दूरों को रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 बस मध्यप्रदेश के मज़दूरों को लेकर रीवा भेजी गई, वहीं 6 बसें उत्तरप्रदेश के प्रवासी मज़दूरों को लेकर रीवा रवाना हुई। सभी मज़दूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। 4 बसें हरदा से एवं 3 बसें खिरकिया से भेजी गई। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रवासी मज़दूरों के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे पूर्व 25 अप्रैल को 147, 28 अप्रैल को 58 एवं 29 अप्रैल को देर रात 362 श्रमिकों को बस द्वारा भेजा गया था। |
Social Plugin