शहडोल | 01-अप्रैल-2020 |
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि जिले के ओला प्रभावित 2740 कृषको को 2 करोड़ 53 लाख 32 हजार 908 रूपये की राशि 21 मार्च 2020 की स्थिति में वितरित की जा चुकी है। वितरित की गई राशि में तहसील सोहागपुर एवं बुढ़ार में 1 करोड़ 61 लाख 20 हजार 390 रूपये 1302 किसानो को, तहसील जयसिंहनगर में 87 लाख 36 हजार 418 रूपये 1361 किसानो को एवं तहसील गोहपारू में 4 लाख 76 हजार 100 रूपये 77 किसानो को राशि वितरित की गई है। |
Social Plugin