Ticker

6/recent/ticker-posts

मासूम समृद्धि ने कोरोना पीड़ितों की मदद कर मनाया जन्मदिन (सफलता की कहानी)

सतना |


 

      कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न संकट में सहयोग के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों की तरह मासूम बच्चे भी अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। सतना नगर की पन्ना नाका निवासी 8 वर्षीया समृद्धि पांडेय पुत्री अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को अपना जन्मदिवस देश में कोरोना संकट से प्रभावितों की मदद के लिए अपना गुल्लक (पिगीबैंक) एसडीएम श्री पीएस त्रिपाठी को सौंपकर मनाया। मासूम समृद्धि ने अपना गुल्लक  एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि इस गुल्लक से जो भी राशि निकले वह सम्पूर्ण राशि  रेडक्रॉस के कोष में जमा करा दी जाए। एसडीएम ने गुल्लक (पिगीबैंक) से निकले 2 हजार 710 रुपए रेडक्रास में जमा कराने का आश्वासन दिया। मासूम कु. समृद्धि ने भावनात्मक होकर कहा कि उसने टीवी में देखा कि विश्व एवं देश/प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग कोरोना से प्रभावित हैं। इस महामारी से सभी लोग परेशान है, जिन्हें मदद की बहुत जरूरत है। मदद करने की इच्छा होने पर उसने यह निर्णय लिया कि वह अपना जन्मदिवस लोगों की मदद करने के उद्देश्य से अपना पिगीबैंक (गुल्लक) जरूरमंदो की मदद करने हेतु सौंपेगी। सोमवार को समृद्धि का जन्मदिवस था अपने पिता के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर समृद्धि ने पिगीबैंक सौपते हुए अपना संकल्प पूरा कर खुशी-खुशी अपने घर वापस आ गई।
 



Ad Code

Responsive Advertisement