सिंगरौली | 30-अप्रैल-2020 |
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उससे बचाव के लिए कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी के मंशानुसार जिले में कार्यरत स्व सहायता समूह की दीदीओ द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की समुदाय के बीच संक्रमण रोकने के उद्देश्य से जिले के तीनो विकासखण्डो - देवसर, बैढ़न एवं चितरंगी मे स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मास्क एवं सेनेटाईजर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्व सहायता समूह द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर तैयार कर शासकीय विभागो - नगर निगम, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास के साथ - साथ मनरेगा अंतर्गत कार्यरत श्रमिको को भी प्रदाय किया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि जिला अंतर्गत बहुराष्ट्रीय कम्पनियो जैसे कोल इण्डिया लिमिटेड, रिलायंस एनर्जी, नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन को भी स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित फेस मास्क एवं सेनेटाईजर उपलंब्ध कराये गये है। उन्हाने बताया कि समूह द्वारा अभी तक लगभग 1.0 लाख मास्क एवं 1000 लीटर सेनेटाइजर तैयार कर वितरित किय जा चुका है। उन्होने बताया कि वर्तमान समय मे जिले में मनरेगा अंतर्गत कार्यो को भी प्रारंभ कराया गया है। मनरेगा मे कार्यरत श्रमिको को सामाजिक दूरी के साथ साथ संक्रमण से बचाव हेतु अपने मुह को ढककर रखना है साथ समय समय पर अपने हाथो को भी धोते रहना है। मनरेगा मे कार्यरत श्रमिका को स्व सहायता समूहो द्वारा अब तक लगभग 38 हजार मास्क उपलंब्ध कराये गये है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋतुराज ने बताया कि इसके अलावा भी समूह की दीदीयो के द्वारा जरूरतमंदो की हर प्रकर से मदद की जा रही है। उन्होने बताया कि इस विपदाग्रस्त समय में जिले में पूर्ण लाकडाउन घोषित किया गया है आवागमन के साधन पूर्ण रूप से बंद है जिसके आम लोगो की पहुच बैक तक बहुत सीमीत हो गई हैं समूह की दीदीयो के द्वारा बीसी सखी सेवा के माध्यम से घर घर तक बैक सेवाओ को पहुचाया जा रहा है। निःशक्तो दिव्यागो एवं वृद्धो को उनके पेशन की राषि उनके घरो मे जाकर मुहैया कराई जा रही है। उन्होने बताया कि अब तक जिले मे 30 बीसी सखी के माध्यम से 2980 बैंक ट्राक्जेशन कर लगभग 24 लाख 70 हजार 650 रूपये की लेनदारी की जा चुकी है। भोजन व्यवस्था :- विकाखण्ड देवसर मे विकलांग, वृद्ध, अतिगरीब एव निशक्तजन को दोनो समय का भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा स्वसहायता समूह की महिलाओ ने उठाया है दोनो समय महिलाओ द्वारा 30 गरीबो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।महिलाओ द्वारा अपने सामाजिक दायित्वो को पूरी तन्मयता के साथ निर्वहन किया जा रहा है। कोरोना वाल पेन्टिग :- किसी भी प्रकार की जानकारी को वृहद स्तर तक पहुचाने का दीवार लेखन एक सशक्त माध्यम है इसे ध्यान मे रखते हुये, जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहर के मुख्य स्थानो पर दीवार लेखन कर कोरोना वायरस के संबंध मे जानकारी प्रदाय की जा रही है। अभी तक ऐसे 30 स्थानो का चिन्हांकन कर दीवार लेखन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। |
Social Plugin