Ticker

6/recent/ticker-posts

देव प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ सौरभ ने गिनीज बुक आफ विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज कराकर उमरिया जिले का नाम रोशन किया "खुशियों की दास्तां"

उमरिया | 01-फरवरी-2020
 



 

 

 


 

   कीचढ़ मे कमल खिलने की कहावत को चरित्रार्थ किया है देव प्रकाश श्रीवास्तव (25 वर्ष ) ने, अपनी कला से गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराकर उमरिया जिले का नाम रोशन किया है। देव की पढाई में रूचि तो नही थी, लेकिन म्यूजीशियन में रूचि बचपन से ही थी। कहीं भी गाना बजाना हो हाथ पैर अपने आप थिरकने लगते थे। 12वीं तक की पढ़ाई उमरिया मे करनें के पश्चात उनकी रूचि कला एवं जिद को देखते हुए पिता पी एन श्रीवास्तव लिपिक सिंचाई विभाग ने मुंबई के संगीत एकेडमी में वर्ष 2015- 16 में प्रवेश दिलाया जहां ख्याति प्राप्त संगीतकार सुरेश वाडकर एवं पंडित नयन घोष तबला वादक के सानिध्य में महज दो वर्ष के अंदर ही उभरते कलाकार के रूप मे अपनी पहचान बना ली। इस दौरान संस्था एवं अन्य संगीत संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न समारोहों में तबला एवं कैजोन वादक मे अपनी गहरी छाप छोड़ते हुए आयोजको एवं श्रोताओं का दिल जीत लिया। अब देव को मुंबई जैसे बडे शहर में म्यूजिक के हर कार्यक्रम में स्थान मिलने लगा।


    गणतंत्र दिवस 2020 की पूर्व संध्या पर मुंबई में ऐमोजॉन प्राइम वीडियो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देव को बतौर कलाकार के रूप में बुलाया गया, जहां 1046 म्यूजिशियन शामिल हुए, इसमे देशभक्ति पर आधारित गीत, संगीत ’’ प्रीतम दा आर्मी पर लाईव गीत रिकार्ड किया गया, जो गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। देव इस संगीत में चुनिंदा वादको में से एक था। इससे पूर्व लाईव 100 मे भी अपनी वादक के रूप में पहचान बना रखा था। मध्यप्रदेश के छोटे से उमरिया जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। प्रतिभाएं किसी की मोहताज नही होती है, अवसर स्वयं तलाश लेती है, इसके लिए संकल्प एवं लगन की आवश्यकता होती है। इस उपलब्धि के लिए जिलवासियों ने देव को बधाई दी है।




Ad Code

Responsive Advertisement