विदिशा | 27-फरवरी-2020 |
खरगौन जिले की कसरावद मंडी प्रागंण में राष्ट्रीय स्तर के चिली महोत्सव का आयोजन 29 फरवरी से एक मार्च तक किया गया है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री केएल व्यास ने जिले के प्रमुख मिर्च उत्पादक कृषकों से अनुरोध किया है कि चिली महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में स्वंय के व्यय पर उपस्थित होकर मिर्च की खेती की वैज्ञानिक तकनीकी एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। |
Social Plugin