- |
छतरपुर |
खजुराहो में 5वे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा खजुराहो मे बने मंदिरो के चित्र ओर हमारे भारतीय दर्शन दोनो एक बात है। उन्होने कहा खुल कर जियो, खूब कमाओ, पवित्रता से जियो, सुख प्राप्त करे और दूसरो को सुख दें। श्री टंडन ने कहा आने वाले समय मे राजा बुदेला का परिश्रम सारी दुनिया देखेगी, लोग यहाँ टिकिट लेकर महोत्सव मे शामिल होगें, जिससे क्षेत्र की गरीबी दूर होगी और यहा समपन्नता आयेगी। सभी को शुभकामनाए। उन्होने कहा आपकी जो विरासत है, आपके पुरखो ने बनाया था उसी को केन्द्र मानकर यह महोत्सव आयोजित किया जाता है। राज्यपाल ने कहा थियेटर सिनेमा से पहले जनसंवाद का माध्यम था, आज आप यहा पर फिल्म दिखाये जा रहे है, यह संयोग की बात है कि है नवीनतम ओर प्राचीनतम चित्रो का संगम जो हम देख रहे है, आने वाले समय मे इसे देखने बडी तादाद में लोग आयेगे और यहा सोना बरसेगा। राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने महोत्सव के आयोजक श्री बुंदेला को शुभकामनाए देते हुये कहा कि एक वीरान जगह पर अपने देश की विरासत के दर्शन कराने का जो काम वो कर रहे है, वह बहुत महत्वपूर्ण है, फिल्म ही इसका थीम नही है, खजुराहो पर एक छोटी डाक्यूमेट्री बनाई जाये। राज्यपाल ने कहा खजुराहो की कला पूरे विश्व मे कही नही है, हमारे पास है, उसका हमें गौरव होना चाहिए, इस विरासत को सारी दूनिया के सामने लाने के लिए फिल्म महत्सव होना चाहिए। उन्होने कहा खजुराहो मे बहुत से महराजाओ ने तरह-तरह की चीजों का निर्माण कराया है, खजुराहो की जो हस्तकला एवं वास्तुकला है वह दुनिया के किसी भी स्मारक मे नही है। राज्यपाल ने कहा खजुराहो के मंदिरो मे बनी कला को देखने का सही दृष्टिकोण होना चाहिए, यहा निर्मित मुर्तिया सारी दुनिया के लिए एक आश्चर्य की बात है, हमे इन विरासतो के बारे मे भी सरक्षण करना होगा। उन्होने कहा चीन के विद्धानो ने भी इसका उल्लेख किया है, चदेंल वंश के राजाओ ने इसका निर्माण किया। श्री टंडन ने कहा बुदेंलखण्ड विभिन्न संस्कृतियो एव कलाओ का क्षेत्र है। हमारी संस्कृति वैज्ञानिक है, इसमे मानव जीवन के लक्ष्य बताये गये है वे बहुत ही अनोखे है, यह खजुराहो उसका एक प्रतिबिंब है। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा केन्द्रीय राज्य मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन प्रहलाद पटेल से चर्चा हुई है, इस आयोजन को अंतराष्ट्रीय खजुराहो उत्सव करने का पूरी ताकत से प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा यहा पर फलाइट और रेल्वे की कनेक्टविटी शुरू हो गई है। यह भी कहा खजुराहो को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जोडने का सार्थक प्रयास किये जा रहे है, इस पर्यटन क्षेत्र को दूनिया के नक्शे मे लाने सुदृण प्रयास किये जायेगें। सांसद श्री शर्मा ने कहा महामहिम राज्यपाल को इस महोत्सव मे पाकर हम गौरान्वित है, यहा वर्ष 2015 से इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है, राजा बुदेंला को आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए बधाई दी। इसके पूर्व राजा बुदेला ने कहा राज्यपाल लाल जी टंडन का आभार जिन्होने यहा अपना समय दिया। उन्होने कहा वर्ष 2015 से इस महोत्सव की शुरूआत हुई है। यह भी कहा कि इस वर्ष से पशु मेला का आयोजन भी किया गया है यहा पर युवाओ को फिल्म से व्यवसाय कैसे हो बताया जा रहा है, राजा बुदेंला ने कहा यह फिल्म फैस्टिवल निश्चित ही गोवा फिल्म फैस्टिवल की तरह होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगरपरिषद अध्यक्ष कविता सिंह ने राज्यपाल श्री लाल जी टंडन का स्वागत किया और सुश्री सुश्मिता बुदेला ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। |
Social Plugin