Ticker

6/recent/ticker-posts

पल्स पोलियो अभियान 2020 हेतु जिला टास्क फोर्स बैठक सम्पन्न

मण्डला | 06-जनवरी-2020
 



 

       19 से 21 जनवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने निर्देशित किया कि शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाये। अभियान को सफल बनाने के लिए सशक्त कार्ययोजना बनाई जाये जिससे कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई से वंचित न रहे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
        कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने निर्देशित किया कि पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। अभिभावकों को पोलियो दवा पिलाई जाने की तारीख एवं स्थान के संबंध में समुचित जानकारी दी जाये। बूथ के अलावा घर-घर संपर्क के माध्यम से भी छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाये। बाहर से आने वाले बच्चों को भी दवा पिलाई जाये। इसी प्रकार बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं हॉट बाजारों में भी पोलियो बूथ बनाए जायें। मोबाइल टीम के माध्यम से आउटरीच एरिया, हाईरिस्क एरिया को कवर किया जाये।    कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने संबंधित विभागों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग आदि विभागों का भी सहयोग लिया जाये। अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग प्राप्त किया जाये।     



Ad Code

Responsive Advertisement