Ticker

6/recent/ticker-posts

परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की सघन जांच

बैतूल | 24-दिसम्बर-2019
 



 

 

 

   


    जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा 24 दिसंबर मंगलवार को परिवहन निरीक्षक, संभागीय परिवहन सुरक्षा स्कॉड के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की गई। जांच हेतु चलाए गए अभियान के तहत 30 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से सात वाहनों से मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर 8500 रूपए शमन शुल्क एवं एक लाख 50 हजार रूपए बकाया राशि जमा कराई गई। उन्होंने बताया कि यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।




Ad Code

Responsive Advertisement