Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर परिषद रामपुर नैकिन के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

सीधी | 24-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   


  

  कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की उपस्थिति में म.प्र. नगर पालिका अधिनियम (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधान अनुसार नगर परिषद रामपुर नैकिन के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न हुयी। इस दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत सिंह चौहान सहित नगर परिषद क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
         कार्यवाही उपरान्त नगर परिषद रामपुर नैकिन के वार्ड आरक्षण की स्थिति - जनसंख्या के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए 03 वार्ड क्रमशः वार्ड क्रमांक 4 डॉ. अम्बेडकर वार्ड, वार्ड क्रमांक 8 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 14 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड को आरक्षित किया गया, जिसमें से वार्ड क्र. 4 एवं 8 को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए 02 वार्ड क्रमशः वार्ड क्र. 10 महात्मा गांधी वार्ड एवं वार्ड क्र. 01 डॉ. हेडगेवार वार्ड को आरक्षित किया गया, जिसमें से वार्ड क्र. 01 को अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 04 वार्ड क्रमशः वार्ड क्र. 03 विवेकानन्द वार्ड, वार्ड क्र. 07 पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड, वार्ड क्र. 02 इन्दिरा वार्ड एवं वार्ड क्र. 06 लालबहादुर शास्त्री वार्ड को आरक्षित किया गया, जिसमें से वार्ड क्र. 03 एवं वार्ड क्र. 07 को अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
          इसके अलावा 03 वार्ड क्रमशः वार्ड क्र. 11 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड, वार्ड क्र. 13 डॉ. राममनोहर लोहिया वार्ड एवं वार्ड क्र. 15 राजीव गांधी वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इस प्रकार शेष अनारक्षित 03 वार्ड क्रमशः वार्ड क्र. 5, वार्ड क्र. 09 एवं वार्ड क्र. 12 वार्ड है।





Ad Code

Responsive Advertisement