खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए 1461 महिला स्व-सहायता समूहों को राशन दुकानें आवंटित की गई हैं।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रदेश के 5 करोड़ 46 लाख हितग्राहियों को 24 हजार 713 दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में राशन दुकान अनिवार्य रूप से खोली जाए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष तक प्रदेश में 5199 ग्राम पंचायतों में राशन दुकानें नहीं थी। पिछले गत 7 माह में 2499 ग्राम पंचायतों में नवीन दुकानें खोली गई हैं।

Social Plugin